फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर पुलिस ने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मऊ। नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा, दीवाली त्योहारों के मद्देनजर पुलिस इस साल सुरक्षा के तहत कई नई व्यवस्था करने की तैयारी कर चुकी है। हर प्रतिमा स्थल के पास फायर ब्रिगेड को अग्निशमन यंत्र रखे होने की निगरानी करने का दायित्व दिया गया है। विद्युत विभाग को जिम्मेदारी दी गई है कि पंडालों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों के नीचे सुरक्षात्मक जाली लगाएगा। जिससे कोई दुर्घटना न हो सके। सभी पंडालों पर बम निरोधक दस्ते के जवान चेक करेंगे कि कोई संदिग्ध वस्तु न रखी जा सके। दुर्गा पूजा समितियों को कहा गया है कि वे अस्थाई रूप से पंडालों के आस पास सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। पुलिस की ओर से गुप्त कैमरों से हर पंडालों के आस पास आने वालों की गतिविधियां कैद की जाएंगी। इसके अलावा पुलिस ने शहर के कुछ संदिग्ध लोगों की सूची तैयार की है, उनकी अभी से मानीटरिंग शुरूकर दिया है। ऐसे लोगों की हर गतिविधियों पर अभी से पुलिस पैनी नजर रख रही है। सुरक्षा के लिए पैरा मिलिट्री फोर्स, पीएसी के साथ सिविल पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी। पुलिस उपाधीक्षक नगर राजकुमार का कहना है कि ड्रोन कैमरे की मदद से हर गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। संवेदनशील सिटी सर्किल के तीन थाना क्षेत्रों में कुल 68 दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। इनमें शहर कोतवाली 27 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। सरायलंखी थाना क्षेत्र में सबसे अधिक 30 और दक्षिण टोला थाना क्षेत्र में सबसे कम 11 दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें