फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मियों ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की बैठक शनिवार को विकास भवन परिसर में हुई। इसमें समय से वेतन भुगतान न होने पर आक्रोश प्रकट किया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष अजीत कुमार भारती ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का समय से वेतन भुगतान न होने के चलते कर्मचारियों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। शासन की तरफ से 30 जून 2018 तक सफाई कर्मचारियों के एरियर का भुगतान करने का आदेश दिया गया था, लेकिन मामले को लटका दिया गया है। मामले का अविलंब निस्तारण नहीं किया गया तो 28 सितंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। शिवकुमार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के एरियर का भुगतान किया जाए। एनपीएस में रुके हुए वेतन का भुगतान किया जाए। इस दौरान अशोक कुमार, निगम वर्मा, शंभूनाथ, जयराम प्रसाद, सुखदेव भारती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें