फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से तीन पशु झुलसे, हजारों की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर/इंदारा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी राम विलास सिंह की मड़ई में गुरुवार की रात लगभग 11 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस आग लगी में मड़ई के अंदर बंधी तीन गायें झ़ुलस कर मर गईं। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गईं। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक सब कुछ बरबाद हो चुका था। इस आग लगी में मड़ई में रखा गया चार, अनाज, मोबाइल, कपड़ा, तथा नगद पांच हजार रुपया भी जल कर नष्ट हो गया। अगलगी की जानकारी पाने के बाद शुक्रवार को राजस्व लेखपाल ले मौके पर पहुंचकर आग से हुई क्षति का आंकलन किया। लेखपाल के अनुसार, इस आगलगी में एक लाख 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान विरेंद्र कुमार यादव, लेखपाल मनीष श्रीवास्तव और गांव के लोगों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें