फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औचक निरीक्षण में बच्चों की संख्या कम मिलने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। सोमवार को मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण पांडेय ने तहसील क्षेत्र के सहुवारी और भातकोल स्थित दो स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल में छात्रों की संख्या काफी कम मिलने पर नाराजगी जताया।
विज्ञापन

सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी सोमवार को दोपहर 12 बजे तहसील के सहुवारी गांव स्थित प्राथमिक स्कूल पहुंचे। जहां उन्हें बच्चों की संख्या कम मिलने पर नाराजगी जताई। इसके बाद वो गांव के जूनियर विद्यालय गए। इसके बाद वो भातकोल स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्कूल पहुंचे। इस दौरान निरीक्षण में शैक्षणिक गुणवत्ता खराब मिलने पर प्रधानाध्यापक हरिश्चंद्र को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार का निर्देश दिया। इस दौरान स्कूल के निरीक्षण में स्कूल में बने कमरों की संख्या मानक के अनुसार कम पाई गई । जिस पर विद्यालय के हेडमास्टर से स्पष्टीकरण मांगने के साथ उचित कार्रवाई करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी ने रिपोर्ट बीएसए को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें