फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली की उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। पुरानी पेंशन बहाली मंच उ.प्र. के आह्वान पर सोमवार को मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक संसाधन केंद्र पर लेखपाल संघ और शिक्षक समन्वय समिति की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष कृष्णानंद राय ने कहा कि यदि हम संगठित नहीं होंगे तो हमें पेंशन नहीं मिल पाएगी । इस संदर्भ में 9 अगस्त को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा ताकि सरकार को यह संदेश पहुंचे कि हम अपनी पुरानी पेंशन लेकर रहेंगे । बैठक में शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, बाबूराम मौरे, शंभू नाथ, अखिलेश्वर प्रसाद, शशि भूषण राय, राजेश मिश्र, अरविंद चौहान, विनय सिंह, राजेश कुमार, राकेश यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें