हाईटेंशन तार टूटने के कारण गुरुवार की सुबह से कोटवा फीडर से जुड़े करीब 30 गांवों की आपूर्ति ठप रही। शुक्रवार को तार ठीक कर कर्मचारियों ने आपूर्ति बहाल किया। जर्जर तारों का मेटेनेंस न होने से चलते आए दिन तारों के टूटने से बिजली आपूर्ति ठप रहती है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा।
गुरुवार की सुबह 8 बजे कोटवा फीडर से निकले 11 हजार केवी का तार परदहा ब्लाक के लोकापूरा गांव के पास अचानक हाई टेंशन तार टूट गया और बिजली चली गई। सुबह से बिजली गुल होने पर उपभोक्ता बिजली बहाल करने के लिए जेई और कर्मचारियों को कई बार फोन किया। लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। वहीं परदहा ब्लाक से जुड़े 30 गांवों में सप्लाई ठप रही। शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य कराने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।
उधर, बीते 40 घंटे से बिजली गुल होने से लोग परेशान रहे। लोगों का आरोप है कि अधिकांश बिजली के तार ढीले हो गए हैं। इसकी वजह से तार टूटने और फाल्ट की समस्या बनी हुई है।