बारिश के चलते बाबा थानीदास मोड़ के पास अमिला-बोझी मार्ग पर शुक्रवार की रात शीशम का पेड़ गिर गया। सड़क पर पेड़ गिरने से घंटों जाम लगा रहा। दिन में लगभग एक बजे मार्ग पर स्थित शीशम का पेड़ सड़क के बीचों बीच गिर गया। इससे सड़क लगभग दो घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा। लोगों ने सड़क से पेड़ हटाने के लिए वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी को फोन किया। लेकिन लगभग घंटों बाद भी दोहरीघाट रेंज के के कर्मचारी पेड़ काटने के लिए नहीं पहुुंचे। तो आखिकार ग्रामीणों ने खुद पेड़ काट कर रास्ता साफ किया। तब जाकर आवागमन बहाल हो सका।