फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर कैंप में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
परदहां ब्लाक क्षेत्र के बढुआगोदाम स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान हेमवंती देवी ने समर कैंप का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

समर कैंप में बच्चों को खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से खेल-खेल में सीखने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। विशेषकर ऐसे खेलों का चयन किया गया जिससे बच्चों में एकाग्रता, समूह भावना, प्रतिस्पर्धा एवं सर्वांगीण विकास की भावना जागृत किया जा सके। इसी क्रम में चम्मच दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। खंड शिक्षा अधिकारी परदहां रमेश सिंह ने प्रतियोगिता के विजेताओं किशन तथा रुकमणि को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान रामाश्रय यादव, रामबचन यादव, प्रधानाध्यापिका संजू देवी, किरन सिंह, सरिता यादव, राहुल तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें