फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक कल्याण मेले का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने से दो दिवसीय लोक कल्याण मेले का शुभारंभ उप जिलाधिकारी मुहम्मबादगोहना, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, विधायक प्रतिनिधि संजय तिवारी, श्रृतुराज सोनकर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

मेले में सूचना विभाग द्वारा एक साल नई मिसाल पुस्तक बांटे गए। एलईडी के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कई विभागों द्वारा लगाए गये स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने कहा कि इस मेले से लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का प्रयासा किया जा रहा है। जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय ने मेले के उद्देश्य व उससे लाभ के बारे में बताया। विधायक प्रतिनिधि संजय तिवारी ने सरकार के प्रयास की सराहना की। खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव के निर्देशन में प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने प्रेरक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मेले में पंचायत राज, प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, स्वास्थ्य, महिला विकास, समाज कल्याण, परिवहन, अग्निशमन, सूचना, सिंचाई, नेडा, उद्योग, हथकरघा, कौशल विकास मिशन, उद्यान, खाद्य, वन, शिक्षा आदि विभागों की प्रदर्शनी लगायी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें