फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल और पेट्रोल उत्पादों को जीएसटी में किया जाए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। लखनऊ में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के बाद वापस आने पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने बुधवार को रौजा स्थित संगठन के कार्यालय पर व्यापारियों की बैठक लिया।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. रामगोपाल गुप्त ने कहा कि तीन सितंबर को भामा शाह दिवस घोषित किया जाए। आय कर छूट की सीमा बढ़ाई जाए। इसके साथ-साथ डीजल और पेट्रोल उत्पादों को जीएसटी में शामिल किया जाए। कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में व्यापारियों की सभी मांगें सरकार के समक्ष रखी गई । कहा कि व्यापारियों पर होने वाले जीएसटी से संबंधित सर्वे, छापों तथा उत्पीड़न तत्काल बंद किया जाए। आगामी तीन सितंबर को रजत जयंती वर्ष राजधानी लखनऊ के झूले लाल वाटिका में धूम धाम से मनाया जाएगा। जिसमे 51 हजार व्यापारी अपनी सहभागिता देंगे। कहा कि महासम्मेलन के माध्यम से सरकार से मांग की जाएगी कि व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना की राशि दस लाख किया जाए। प्रदेश सरकार वरिष्ठ व्यापारियों के लिए पेंशन योजना शीघ्र प्रारंभ करे। व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ को प्रभावी तथा मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के मान सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इसअवसर पर कन्हैया जायसवाल, हबीबुल्लाह टांडवी, महातम यादव, अशोक सिंह, अजहर कमाल फ़ैजी, हाजी जावेद तरफदार, आनंद गुप्ता, हरिशंकर गुप्ता, हाजी इफ्तेखार, अलंकार, सुभाष कन्नौजिया, राम अवध सिंह, रामकेर विश्वकर्मा, पारस नाथ मौर्य, राकेश मद्धेशिया, महिंदर सिंह, विनय कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक मद्धेशिया, दीप गुप्त, अश्विनी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें