फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश डा. अजय कुमार की अदालत ने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। प्रभारी जज ने यह आदेश बचाव पक्ष और प्रभारी डीजीसी फौजदारी के तर्कों को सुनने तथा केस डायरी का अवलोकन करने के बाद पारित किया।
विज्ञापन

मामला कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र का है। महरूपुर गांव निवासी शकीला खातून के पति मुहम्मद आरिफ और असलम तथा शहनवाज को 19 मई 2017 को रंजिश के चलते चाकू से मारकर प्राणघातक चोटें पहुचाया। मामले में आरोपी नेसार पुत्र युसुफ की ओर से जमानत के लिए अर्जी दी गई। अर्जी पर बचाव पक्ष और प्रभारी डीजीसी फौजदारी शिवदत यादव के तर्कों को सुनने के बाद प्रभारी जज ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत अर्जी खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें