कोपागंज। ब्लाक के रजपुरा में रविवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वामी सहजाननंद की 129 जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ किसान मौजूद रहे।
जयंती समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राव ने स्वामी सहजानंद के बारे में जानकारी देेते हुए बताया की स्वामी जी का जन्म गाजीपुर जिले के देवग्राम में हुआ था। उन्होंने किसानों की आवाज को उठाने के लिए 1936 में अखिल भारतीय किसान सभा का गठन किया था। 20 मार्च 1940 में इन्हें 3 वर्ष के लिए जेल भी जाना पड़ा। राष्ट्रीय संगठन मंत्री फौजी किसनलाल गौंड ने कहा की किसानों को शोषणमुक्त करने के लिए और जमींदारी प्रथा के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए स्वामी जी 26 जून 1950 को महाप्रयाण कर गए। जयंती समारोह की अध्यक्षता रामचंद्र राय ने की। इस अवसर पर डा. विजय राय ,नवरत्न राय ,राजकुमार पांडेय ,राहुल राय,हरिहर राय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।