फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की बैठक सोमवार को कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें उपजिलाधिकारी सदर द्वारा मंडी समिति की दुकानों को सीज करने की कार्यवाही की आलोचना की गई। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करते हुए गिरफ्तारी की मांग की गई। पूरे प्रकरण को कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी को अवगत कराया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष अजय साहू ने कहा कि मंडी समिति की दुकानों को सीज कर एक पक्षीय कार्यवाही की गई है। जबकि दोषी विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कुछ भी नहीं हुआ। व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल ने कहा कि एसडीएम सदर द्वारा मंडी समिति की दुकान को सीज कर कार्यवाही तो कर दिया गया, लेकिन संबंधित विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की जहमत तक नहीं उठाई गई है। कहा कि पूरे प्रकरण को कैबिनेट मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी को अवगत कराया गया है। प्रशासन की तरफ से ठोस कार्यवाही नहीं की गई तो व्यापारी आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष इशरत इकबाल लारी, युवा माहामंत्री आशीष वर्मा, युवा नगर अध्यक्ष तरिक अंसारी, अजय गुप्ता, जावेद नेता, नरेंद्र सिंह, संजय गुप्ता, नंद किशोर गुप्ता, विपिन बरनवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें