फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा.सीवी रमन के जन्मदिवस पर व्याख्यान माला

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। महान वैज्ञानिक डा.सीवी रमन के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार को जिला विज्ञान क्लब एवं उ.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के संयुक्त तत्वाधान में उच्च प्राथमिक विद्यालय नदवल के प्रांगण में वैज्ञानिक व्याख्यान एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्रों ने भारतीय वैज्ञानिकों पर व्याख्यान दिए गए एवं विज्ञान पर आधारित विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन भी किया। इसके लिए छात्रों को मेडल, डिक्शनरी बाक्स आदि विभिन्न उपहार देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार एवं विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। बीएसए ने इस अवसर पर डा.सीवी रमन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए अविष्कारों एवं कार्यो पर विस्तार से चर्चा किया। कहा कि वैज्ञानिक डा.सीवी रमन ने सन् 1922 में प्रकाश का आणविक विकिरण नामक मोनोग्राम का प्रकाशन कराया। उन्होंनें प्रकाश के प्रकीर्णन की जांच के लिए प्रकाश के रंगों में आने वाले परिवर्तनों का निरीक्षण किया। प्रकाश के प्रकीर्णन की खोज के लिए उन्हें 1930 में नोवेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।इस खोज को रमन प्रभाव के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब के सह समन्वयक संजय सिंह एवं प्रधानाध्यापक नदवल दयाशंकर यादव द्वारा किया गया। इस मौके पर अनिल श्रीवास्तव एबीआरसी, आदर्श शिक्षक रूपेश पांडेय, रामानंद यादव, कौशल विकास मिशन से जिला प्रबंधक आशुतोष पांडेय, कृष्ण गोपाल दूबे सहित विद्यालय के शिक्षक गण उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें