मऊ। नगर स्थित अमृत पब्लिक स्कूल का 10वां वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। वार्षिक क्रीड़ा उत्सव में कबड्डी, वालीबाल, खोखो, दौड़ आदि खेलों का आयोजन किया गया। पदकों के आधार पर रेड हाउस को प्रथम, ग्रीन हाउस को दूसरा तथा येलो हाउस को तीसरा स्थान मिला।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक बीडी सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. माया सिंह ने भी संबोधित किया।