फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक बोले: प्रभारी मंत्री की नहीं सुनते अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में भाजपा नेताओं सहित शिक्षकों ने शुक्रवार को प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी के हर आगमन पर परिषद के शिक्षक उनसे मिलकर रिक्त पदों के सापेक्ष पदोन्नति करने की गुहार लगाते हैं लेकिन प्रभारी मंत्री का आश्वासन, आश्वासन ही रह जाता है। पदोन्नति के लिए प्रभारी मंत्री जी का लिखा हुआ पत्र कूड़े के ढेर में मिलता है। प्रभारी मंत्री को पदोन्नति सहित कई अन्य मुद्दों पर लिखे गए पत्रों में से एक पर भी कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि प्रभारी मंत्री से मिलकर उनके द्वारा पूर्व में लिखे गए पत्रों का हवाला देते हुए बीएसए से कई बार मिलकर शिक्षकों की समस्या का समाधान कराने के लिए बातचीत की गई। नियमानुसार सामान्य कार्यवाही को भी करने से इनकार कर देना बीएसए का रोज का काम है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल भाजपा महामंत्री रामाश्रय मौर्य के साथ पार्टी पदाधिकारियों ने बीएसए पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह अधिकारी जिले में पिछले चार सालों से जमा हुआ है और इसके क्रिया कलाप से पार्टी की छवि खराब हो रही है। प्रतिनिधिमंडल में अनिल कुमार वर्मा, शाहनवाज खान, अनिल कुमार गुप्त, उत्तम चंद, राजकुमार वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें