कोपागंज(ब्यूरो)। डॉक्टर डे के अवसर पर ब्लाक मुख्यालय स्थित बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एवं हॉस्पिटल में शनिवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कालेज के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति किया। साथ ही साथ मनुष्य में बढ़ती जा रही, भयावह बीमारी कैंसर पर एकांकी प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों के दिल को झकझोर दिया। इस दौरान मरीजों की सेवा का शपथ दिलाया गया।
एकांकी के माध्यम से मेडिकल कालेज के छात्रों ने यह बताने की कोशिश की की कैंसर एक खतरनाक और जानलेवा बीमारी है। जागरूकता और सही समय पर इलाज से ही जानलेवा बीमारी से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में मेडिकल कालेज के प्राचार्य बी एन तिवारी ने माँ सरस्वती के चित्र पर दिया जलाकर कार्यकर्म की शुरुवात की। इस दौरान कालेज के प्राचार्य ,छात्र छात्राओं को मरीजों की सेवा का शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के डाइरेक्टर मनीष कुमार राय ,डॉ कौशल ,डॉ आर पी सिंह ,प्रो एन के जायसवाल ,संतोष राय ,डॉ अमर वर्मा अलका मिश्रा ,विशाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।