फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के हक के लिए किया सत्याग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस के अवसर पर समाजसेवी अनिल मिश्रा ने तहसील प्रांगण में विधवा दिवस का आयोजन कर सत्याग्रह किया। इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक अधिकारी विजयप्रताप यादव व जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने कार्यक्रम में भाग लेकर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को बताया और उसका लाभ उठाने की बात कही।
विज्ञापन

आयोजक अनिल मिश्रा ने प्रधानमंत्री को संबोधित विधवाओं की समस्याओं से संबंधित 8 सूत्री मांगपत्र उपजिलाधिकारी को सौंपा। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी विजय प्रताप यादव ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार द्वारा विधवाओं के कल्याण के लिये कई सुधार किया गया। अब 2 लाख आय सीमा के पात्र भी पेंशन का लाभ उठा सकते है। पहले यह आय सीमा 48080 थी। वर्तमान में जनपद में 14 हजार विधवाएं पेंशन पाती थी। अब इसकी सीमा बढ़ने उम्मीद है और अन्य विधवाओं को लाभ मिलेगा।कहा कि जल्द ही विधवा और विकलांगों के पेंशन को लेकर शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिला प्रबोशन अधिकारी सतीश चंद्र ने जनकल्याण करी योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए इस का लाभ लेने की अपील की। अधिवक्ता व कार्यक्रम के संयोजक अनिल मिश्रा ने कहा कि विधवाओं को एक हजार प्रतिमाह पेंशन दिया जाय। विवेक राय, अरविंद पांडेय, गोपाल सहानी, शीला, रिंकू, कोमल, ज्ञानती, श्रीकृष्ण, कल्पनाथ ठाकुर, रामबृक्ष, शशिकला आदि के साथ बड़ी संख्या में विधवाएं उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें