फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गोरखपुर रेल म्यूजियम देखने गए 100 विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत 100 बच्चों का एक दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए शनिवार को गोरखपुर रवाना हुआ। ये बच्चे ब्लॉक क्षेत्र के 46 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक के छात्र हैं।
विज्ञापन

दल गोरखपुर के रेल म्यूजियम और तारामंडल का दौरा करेगा। भ्रमण दल को खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बच्चों को टी-शर्ट, टोपी, साइंस बुक, कॉपी, पेन, जलपान सामग्री और पॉकेट मनी भी दी गई।
भ्रमण के दौरान, बच्चे रेल म्यूजियम में रेल से जुड़ी विभिन्न तकनीकों और ऐतिहासिक जानकारियों से रूबरू होंगे। तारामंडल स्थित नक्षत्र शाला में वे विज्ञान से संबंधित कई प्रदर्शनियों और खगोलीय गतिविधियों को देखकर वैज्ञानिक ज्ञान प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

दल में सुजीत कुमार राय, सतीश कुमार, अविनाश राय, अविनाश गुप्ता, प्रमोद मिश्रा, झम्मन यादव, अजय शाही, रंजन राय, निरंजन वर्मा सहित कई अन्य अध्यापक और बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें