फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में डायरिया से 100 लोग बीमार

Sat, 28 May 2016 12:09 AM IST
मऊ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के अस्तुपुरा मोहल्ले में शुक्रवार की शाम दूषित पानी पीने से बीस बच्चों समेत लगभग 100 लोग बीमार पड़ गए। इसमें गंभीर रुप से बीमार15 लोगों को  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डायरिया फैलने की सूचना मिलने  पर आधा दर्जन एंबुलेंस सहित सिटी मजिस्ट्रेट,एसडीएम और सीएमओ पहुंचे। आनन फानन में बीमार लोगों को दवाई दी गई और जिनकी हालत ज्यादा खराब थी, उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन


नगर पालिका ने पूरे मोहल्ले में छिड़काव और सफाई अभियान शुरु कराया। अस्तुपुरा मोहल्ले में बीते दो दिनों से नगर पालिका की सप्लाई से गंदा पानी आ रहा था। जिसकी शिकायत लोगों ने नगर पालिका कर्मचारियों से की थी। शुक्रवार शाम अचानक बारिश होने से गंदे पानी का लेबल बढ़ गया। जिसे पीने से अस्तुपुरा मोहल्ले में  लोग डायरिया की चपेट में आ गए।

गंभीर रुप से डायरिया की चपेट में आने वाले 15 लोगों कों उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती लोगों में हाफिज सईद , उम्मेहबीबा, शबीना परवीन, ु हाजी मजहर, अब्दुल हकीम,ु मुहम्मद खालिद,अर्सलान, शबीहा, मनौवर, आयशा खातून, शाहिना खातून, मुहम्मद अली, रफीक, सलाउद्ददीन और रमजान शामिल हैं। डायरिया का प्रकोप फैलने के बाद अस्तुपुरा मोहल्ले में स्वास्थ्य टीम के साथ सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय और एसडीएम जगदंबा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं जिला अस्पताल में सीएमओ आरके गुप्ता सहित कई चिकित्सक भी पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। जिला अस्पताल में पहुंचकर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने भी पीडि़तों का हाल जाना। इस संबध में सीएमओ आरके गुप्ता का कहना है कि सभी बीमार लोगों की हालत में सुधार हो रहा है। स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें