फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीए में मऊ की सहला परवीन ने बढ़ाया मान

Fri, 27 May 2016 11:52 PM IST
मऊ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर के कासिमपुरा निवासी सहला परवीन ने सूबे के इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित यूपी स्टेंट एंट्रेंस एग्जाम-2016 में एमसीए की परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान लाकर जिले का मान बढ़ाया है।  
विज्ञापन

 नगर के डीएवी इंटर कालेज से हाईस्कूल और इंटर करने के बाद बीएससी की पढ़ाई सहला ने शिब्ली कालेज से की।

एमसीए के लिए उसने कानपुर की राह पकड़ी। यहां रहकर सहला कोचिंग के साथ-कंप्यूटर पर रोज दस घंटे प्रैक्टिस करती थी। इसके बाद उसे यह सफलता अर्जित की है। बताया कि पढ़ाई के साथ प्रैक्टिस अहम है। वह प्रतिदिन दिन में चार से पांच घंटे एवं रात में दो बजे तक की प्रैक्टिस करती थी। इसके बाद वह इस मुकाम पर पहुंची है।

इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजन एवं परिवार को देते हुए सहला ने कहा कि उन लोगों ने मुझे ना सिर्फ लड़के की तरह पाला वरन बल्कि उच्चशिक्षा के प्रति रुचि पैदा की। सहला आगे गेट करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें