फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष, महामंत्री समेत 10 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए होने वाले चुनाव में मंगलवार को पर्चा दाखिला के पहले दिन अध्यक्ष और महामंत्री सहित विभिन्न पदों पर 10 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन बुधवार और बृहस्पतिवार को भी दाखिल होगा।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के सदस्य मुहम्मद असलम ने बताया कि मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए दिनेश राय ने नामांकन दाखिल किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए ब्रृजराज पाल और रफीउल्लाह खां तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार श्रीवास्तव और सुरेश प्रसाद वर्मा ने नामांकन दाखिल किया। महामंत्री पद पर संजय कुमार सिंह और सत्यराम यादव ने नामांकन किया । वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए बदरुद्दीन आलम ने नामांकन किया। वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए जयनाथ यादव, दीपक कुमार श्रीवास्तव ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान एल्डर कमेटी के चेयरमैन शिव शंकर राय, नजमुल इकबाल, तथा सरदार दीपनारायण एवं शाह इकबाल अहमद ने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें