फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के 1.56 लाख बच्चों को मिलेगा जूता-मोजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के परिषदीय विद्यालय में अध्ययनरत 1.56 लाख बच्चों को जूता मोजा वितरित किया जाएगा। ब्लाक संसाधन केंद्रों पर जूता भेज दिया गया है। लेकिन अभी तक मोजा की आपूर्ति नहीं की जा सकी है। सत्यापन के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। सत्यापन के बाद बच्चों को जूता वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 1060 प्राथमिक और 442 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 1.56 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। सरकारी विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन के लिए शासन की तरफ से नि:शुल्क यूनिफार्म, स्वेटर, जूता मोजा सहित तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई है। विभाग की तरफ से यूनिफार्म, स्वेटर, नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक वितरित कर दी गई है। बच्चों में जूता, मोजा वितरण के लिए शासन से चरण पादुका कंपनी को नामित किया गया है। नामित एजेंसी से जूता की आपूर्ति समस्त ब्लाक संसाधनों पर आपूर्ति कर दी गई है। सत्यापन के लिए उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। टीम में संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी शामिल हैं। सत्यापन के बाद बच्चों में जूता का वितरण शुरू होगा। इस बाबत जिला समन्वयक बृज बिहारी पांडेय का कहना है कि सत्यापन होने के बाद बच्चों को जूता वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

- सतीश मिश्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें