फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘श्याम चुनाव जीतने के लिए लड़ता है’

Fri, 01 Jan 2016 07:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
‘श्याम चुनाव जीतने के लिए लड़ता है’
विज्ञापन

मांट के विधायक बसपा नेता श्याम सुंदर शर्मा का कहना है कि वह जीतने के लिए ही चुनाव लड़ते हैं। हार के लिए चुनाव नहीं लड़ा जाता है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उन्हें सदस्यों की संख्या 12 से 20 करनी है, जबकि सामने वालों को जीत का आंकड़ा 18 से बढ़ाना है। गौरतलब रहे कि बसपा से श्याम सुंदर शर्मा के पुत्र ललित शर्मा चुनाव मैदान में हैं।


गठबंधन की जीत पक्की: लक्ष्मी
भाजपा नेता और पूर्व मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण का कहना है कि जिला पंचायत में भाजपा और रालोद गठबंधन की जीत होगी। अध्यक्ष पद के लिए जिन सदस्यों को वोट करने हैं, नामांकन के दौरान ऐसे सदस्य सबसे अधिक भाजपा और रालोद के ही नजर आए हैं। भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पहली बार मैदान में उतरी है, कामयाबी भी सुनिश्चित है। ज्ञात रहे चौधरी लक्ष्मीनारायण की पत्नी ममता चौधरी को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन



100 प्रतिशत होगी जीत: जगदीश नौहवार
सपा नेता और जिला सहकारी बैंक चेयरमैन जगदीश नौहवार का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा की जीत 100 प्रतिशत होगी। 26 सदस्यों का उन्हें समर्थन है। उनका कहना है कि सपा को तो विरोधी ही जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जिता रहे हैं। जगदीश नौहवार की पत्नी सुनीता नौहवार सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन



आचार संहिता में बांधे रखे नेता
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन के दौरान आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष डीएम कोर्ट तक उम्मीदवार के साथ सिर्फ तीन लोगों को ही जाने की अनुमति दी गई। ऐसी स्थिति में उम्मीदवारों के साथ आए दिग्गज नेता भी डीएम आफिस भवन के बाहर खडे़ रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें