फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, टैंक के पास खून से लथपथ मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। रुक्मिणी विहार स्थित पानी की टंकी के पास एक युवक का शव खून में लथपथ मिला। पंप ऑपरेटर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के घरवाले 25 हजार रुपये के विवाद के पीछे हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार प्रात: 9:30 बजे रुक्मिणी विहार स्थित पानी की टंकी पर पंप ऑपरेटर कविंद्र यादव जैसे ही पंप चलाने पहुंचा तभी उसने ओवरहेड ट्रैक के नीचे खून से लथपथ एक युवक का शव पड़ा देखा। जिसके सिर व मुंह से खून निकल रहा था। पास में एक छुरा पड़ा हुआ था। पंप ऑपरेटर ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान श्रीओम सिंह (27) पुत्र सुखवीर सिंह निवासी चैतन्य विहार के रूप में की है।
पिता सुखवीर सिंह ने बताया कि श्रीओम ने एमबीए किया था। दो माह पहले ही गुड़गांव से नौकरी छोड़कर आया था। शनिवार प्रात: चार बजे घर से निकला था। कुछ घंटे बाद उसके मरने की खबर मिली। पिता ने बताया कि श्रीओम ने कुछ दिन पहले अपने एक रिश्तेदार को 25 हजार रुपये दिए थे। रात में रुपये मांगने पर कहासुनी भी हुई थी। केशवधाम पुलिस चौकी प्रभारी रामभूल शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें