मथुरा। थाना नौहझील में ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने गया युवक अचानक लापता हो गया। परिजन के काफी खोजबीन के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है।
युवक के पिता लक्खी सिंह निवासी गढ़ी सामंता थाना नौहझील ने बताया कि पुत्र तेजवीर सिंह गणेश ईंट उद्योग नावली पर कच्ची ईंटों की ढुलाई का काम बुग्गी से करता है। शनिवार सुबह तेजवीर ईंट भट्ठा पर काम करने गया, लेकिन देरशाम तक वह घर नहीं लौटा। इंस्पेक्टर अरुण कुमार बाल्यान ने बताया कि लापता युवक की तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। परिजन के मुताबिक युवक तेजवीर सिंह के साथ ईंट भट्ठा पर कार्य करने वाले तीन-चार लोगों ने शनिवार को मारपीट की थी, जिसे लेकर भी परिजन तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। संवाद