प्रह्लाद का आरोप है कि इसी मामले में समझौता करने के लिए पुलिस कर्मी लगातार उनपर दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर थाने में बंद करने की धमकी दे रहे थे। इसी दौरान उनके बेटे बृज किशोर ने अडींग चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्ट कपिल नागर की दबाव बनाने की शिकायत सीएम पोर्टल पर कर दी।
उन्होंने बताया है कि सीएम पोर्टल पर शिकायत करने के बाद सब इंस्पेक्ट कपिल नागर आगबबूला हो गए। फिर सोमवार शाम को पुलिस ने पिता-पुत्र को चौकी बुलाया। आरोप है कि इसी दौरान पुलिस ने उनके बेटे को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उनके बेटे बृज किशोर की बेरहमी से पिटाई की। लात-घूसों से गुप्तांगों को चोटिल कर दिया।
इसके बाद खुद ही पुलिस कर्मियों ने युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया। सोमवार को परिजन घायल को साथ लेकर न्याय के लिए एसएसपी कार्यालय पहुंच गए। एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देश के बाद मौजूद पुलिस कर्मियों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही मामले की जांच के निर्देश हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।
युवक ने गांव में फायरिंग की फर्जी सूचना दी थी
वहीं सब इंस्पेक्ट कपिल नागर ने बताया है कि बृज किशोर ने 26 जुलाई को पुलिस को सूचना दी कि गांव में फायरिंग हो रही है, जबकि मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि वहां कोई घटना नहीं घटी है। दो पक्षों में मामूली विवाद हो रहा था, उसमें एक परिवार बृज किशोर का था। झूठी सूचना पर उन्होंने बृज किशोर को फोन किया तो नंबर बंद आने लगा।
सोमवार को बृज किशोर व उसके परिवार को चौकी बुलाया और विवाद के बार में पूछताछ की, लेकिन किसी के साथ कोई मारपीट नहीं की गई। ये सारे आरोप झूठे हैं। युवक को हाइड्रोल सील की समस्या है। इसलिए उसके गुप्तांगों पर सूजन आ गई है।
ये भी पढ़ें-
UP: कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश हुए धर्मांतरण के 10 आरोपी, चार सदस्यों की मिली पुलिस को फिर रिमांड