मथुरा। भाजयुमो महानगर और जिला के संयुक्त जिला सम्मेलन हाईवे स्थित एक गार्डन में आयोजित किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री और एमएलसी अश्वनी त्यागी ने कहा कि भाजपा युवाओं का एक स्तंभ है। युवा ही सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए आज यहां पर युवाओं को एकजुट करके आगे के चुनाव की रणनीति बनानी चाहिए।
विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र अवाना ने कहा कि बिना युवाओं के कुछ नहीं हो सकता। युवा ही हमारी शक्ति हैं। महानगर अध्यक्ष यज्ञदत्त कौशिक व जिलाध्यक्ष मंजीत पौनियां ने कहा कि आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी मंडल अध्यक्ष ने मेहनत की है।
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, विधायक पूरन प्रकाश, कारिंदा सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चैधरी, कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन तेजवीर सिंह, बाल संरक्षण आयोग के चेयरमैन डॉ. देवेंद्र शर्मा, व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रविकांत गर्ग, ब्रजक्षेत्र महामंत्री नगेंद्र सिकरवार, भाजपा नेता एसके शर्मा, महानगर संयोजक राजू यादव, पवन हिंडौल, सुनील चतुर्वेदी, सुमित शर्मा, श्याम चतुर्वेदी, अंशुल राणा, यतेंद्र फौजदार, गोविंद शर्मा, कुंजबिहारी चतुर्वेदी, अंकुर, देवा, लोकेश निषाद, कुलदीप पाठक, प्रदीप शर्मा, हरेंद्र चौधरी, कमलकांत शर्मा, केके पचौरी, मनीष शर्मा, जुगेंद्र चौधरी, नवीन चौधरी एडवोकेट, मोहसिन कुरैशी आदि मौजूद रहे।