फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, छटीकरा फ्लाईओवर के पास हुआ हादसा

Sat, 06 Apr 2024 11:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा छटीकरा फ्लाईओवर के पास हुआ। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार को कार की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार युवकों ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जैंत थाना क्षेत्र में छटीकरा फ्लाईओवर के पास का है।

विज्ञापन


देवांग (17) पुत्र प्रदीप उर्फ काजू निवासी चौबियापाड़ा व उसका दोस्त आदर्श (20) पुत्र रमेश निवासी तुलसी चबूतरा मथुरा शुक्रवार शाम 5 बजे बाइक से चौमुहां की तरफ आ रहे थे। बराबर में उनके कुछ दोस्तों की कार चल रही थी। छटीकरा फ्लाईओवर पर कार और बाइक अनियंत्रित होने से कार की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में बाइक सवार देवांग व आदर्श सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गए। 

इलाज के दौरान दम तोड़ दिया

इससे दोनों के सिर में गंभीर चोट आईं। कार सवार दोस्तों ने घायलों को तत्काल जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां देर रात देवांग की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं आदर्श की हालात चिंता जनक बताई जा रही है। थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि देवांग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें