फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकरा बानो बनीं यूपी पावर लिफ्टिंग जूनियर चैंपियन की विजेता

विज्ञापन
गोवर्धन की महिला खिलाड़ी इकरा बानो जीत की ट्रॉफी को दिखाती हुईं - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर इकरा बानो उत्तर प्रदेश राज्य पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप ट्राफी की विजेता बनी हैं। उन्होंने 23-24 जनवरी को मोदी नगर में आयोजित महिला जूनियर 52 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर उत्तर प्रदेश जूनियर महिला चैंपियनशिप बनकर जनपद का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

गोवर्धन क्षेत्र के गांव नीमगांव की रहने वालीं इकरा बानो ने इससे पहले भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में अपने हुनर के दम पर मेडल जीतकर सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ियों के बीच परचम लहराया है। बीते वर्ष भी ऑनलाइन हुई प्रतियोगिता में सीनियर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर चुकी हैं। जीत की खुशी पर आयोजित सम्मान समारोह में इकरा बानो की मां शबनम ने बताया कि इकरा ने नियमित अभ्यास और कठिन परिश्रम के बल पर ये मुकाम हासिल किया है। गर्व है कि उनकी बेटी आज की लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी है। इकरा ने कहा है कि उनकी जीत में मां शबनम बानो, पिता नवाब अली व कोच आसमा अल्वी का विशेष योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें