छाता (मथुरा)। अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर रश्मि शर्मा उत्तर प्रदेश राज्य पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी की विजेता बनी हैं। उन्होंने 23-24 जनवरी को मोदी नगर में आयोजित महिला सब जूनियर 48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीत कर जनपद का नाम रोशन किया है।
छाता निवासी रश्मि शर्मा वर्तमान में दुर्गेश शर्मा कोच व भाई के सानिध्य में मथुरा में अभ्यास कर रही हैं। रश्मि का मार्च में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में चयन हो चुका है। चेयरमैन चंद्र प्रकाश उर्फ बॉबी, छैला जादौन, लेखराज गौड़, चंद्रपाल सिंह जादौन, रामकिशन शर्मा, खगेश कुमार, कृष्णकांत शर्मा, शिव सिंह, पूर्व चेयरमैन हेम कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता आदि ने हर्ष व्यक्त जताया है।