फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मथुरा के राया में युवक की हत्या... बोरे में मिली लाश, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Fri, 27 Sep 2024 03:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के राया में राहगीरों ने बोरा पड़ा देखा, जिसमें से बदबू आ रही थी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोला, तो उसके अंदर युवक की लाश मिली। 
 
विज्ञापन
मथुरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के राया में शुक्रवार को दोपहर के समय गांव धर्मपुरा गांव के समीप अज्ञात युवक का शव बंद बोरे में मिला। बताया गया है कि दोपहर दो बजे रहागिरों ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि बोरे से बदबू आ रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन


सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मौके पर पहुंच गए। बोरे को पानी से बहार निकलवाया तो युवक का शव मिला। बताया गया युवक की उम्र 40 वर्ष के आस पास है। शव कई दिनों पुराना है, जिस से वह बुरी तरह से सड़ गल गया है। माना जा रहा कि युवक की हत्या कर शव को यहां पर डाला गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


 प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें