मथुरा। सारथी परिवार द्वारा आयोजित कला, साहित्य एवं सांस्कृतिक उत्सव 2020 के द्वितीय दिवस शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता एवं मॉडलिंग प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। मॉडलिंग में मथुरा के अलावा अन्य जिलों केे प्रतिभागियों ने भी रैंप पर अपना जलवा बिखेरा। पहले चरण में अग्रवाटिका पर संगीत शिक्षिका इंद्रा अग्रवाल एवं विशाल कृष्ण सैनी के कोऑर्डिनेशन में शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में 42 बच्चों ने विभिन्न वाद्य यंत्रों पर अपनी कला दिखाई। स्वर यंत्र में कोमल वर्मा प्रथम, अभिषेक शर्मा द्वितीय, अमित दक्ष तृतीय तथा ताल में राधिका प्रथम, अनिरूध द्वितीय, एवं स्नेह तृतीय स्थान पर रहे।
शास्त्रीय संगीत गायन में अमित दक्ष प्रथम, कृष्णा अग्रवाल द्वितीय एवं तनिष्क ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मण्डल में डॉ. दीपशिखा गौड़, तृप्ती अग्रवाल, पल्लवी ने विजेताओं को सम्मानित किया। द्वितीय चरण में मॉडलिंग शो में युवाओं एवं छोटे बच्चों ने रैंप पर मॉडलिंग की। आगरा से लोकेश भारती प्रथम, आयुष कनोजिया द्वितीय एवं शेरगढ़ मथुरा के रोहताश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। गर्ल्स में आगरा की स्तुति प्रथम, शिवानी एवं माही संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा कृतिका तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं बच्चों में एंजल, अरबी एवं नमस्वी पहले तीनों स्थानों पर काबिज हुईं।
निर्णायक मंडल में मुम्बई से आये डायरेक्टर यासीन खान, आगरा से मॉडल अभिनेता देव राहुल चौहान, प्रीति गुप्ता एवं ग्वालियर की मिस एमपी रहीं निशी शर्मा शामिल रहे। एकता जैन, सूजल एवं तनिष्का ने शो का संयोजन किया। संस्था सचिव मफतलाल अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में डिप्टी कमिश्नर जीएसटी सुजाता सिंह, चीनू जैन, महाराजा ग्रुप चैयरमेन प्रीतम सिंह, ममता भारद्वाज, चाणक्य संगठन के अशोेक शर्मा, शालिनी शर्मा, छाया गौतम, विपिन शर्मा, उमेश शर्मा, रवि शर्मा, डॉ. दीपक गोस्वामी थे।