फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से स्कूल में बंद है 200 से अधिक गोवंश

विज्ञापन
मथुरा : परखम गुर्जर के स्कूल में बंद गोवंश। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। चौमुहां विकास खंड के गांव परखम गुर्जर में बेसहारा गोवंशों से परेशान किसानों ने 200 गोवंश को घेरकर गांव के बांकेबिहारी जूनियर हाईस्कूल में बंद कर दिया। स्कूल में बंद गोवंश प्रशानिक अधिकारियों की अनदेखी के चलते दो दिन से भूखे-प्यासे हैं।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को स्कूल में बंद गोवंशों को गोशाला में छोड़ने का आग्रह किया, लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। किसान नवल किशोर ने बताया कि इस समय खेतों में गेहूं और सरसों की फसल खड़ी है। गोवंश इन फसलों के नष्ट कर रहे हैं। किसान दिन-रात अपनी फसलों को बचाने के लिए रखवाली कर रहे हैं।
परेशान किसानों ने बृहस्पतिवार को लगभग 200 गोवंशों को गांव के स्कूल में बंद कर दिया। मुखरी, बनबारी, दिगंबर, लेखराज, बल्लो पंडित, राजेंद्र पहलवान, मलूकी, पंचम, राजपाल, अंतराम, बबली,राजेश, धर्मपाल, मंजू, गोविंद, गोली, महेश पंडित आदि ने डीएम से गोवंश को गोशाला भिजवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें