फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में युवक मिला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। नोएडा और गाजियाबाद के स्कूलों में कोरोना पॉजिटिव छात्र एवं शिक्षक मिलने के बाद मथुरा में स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग जहां कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने की बात कह रहा है वहीं 12 से 15 साल तक के बच्चों की वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया भी तेज कर रहा है। इधर, सात दिन के बाद शुक्रवार को जनपद में कोरोना का एक पॉजिटिव केस मिला है। रेलवे ऑफिसर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि नोएडा और गाजियाबाद में कोरोना संक्रमण के केस मिलने के बाद जनपद को अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने लोगों से कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। कहा कि लोग मास्क लगाकर रखें, हाथ सैनिटाइज करते रहें और उचित दूरी बनाकर रखें।
मथुरा में 30 हजार बच्चों को लगी कोरोना वैक्सीन
12 से 15 साल तक के 30 हजार बच्चों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। एसीएमओ डॉ. मुनीष पौरुष ने बताया कि जल्द ही सभी बच्चों के कोरोना की पहली डोज लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें