फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खाया विषाक्त, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंख। थाना मगोर्रा क्षेत्र के एक गांव मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में 65 वर्षीय व्यक्ति ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बुधवार तड़के व्यक्ति की मौत हो गई। परिजन में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



थाना मगोर्रा के गांव नगला रतू निवासी जुगेंद्र सिंह (65) ने मंगलवार की देर रात को किन्हीं कारण के चलते विषाक्त पदार्थ खा लिया। रात करीब 2 बजे जुगेंद्र सिंह की तबीयत खराब हुई को परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान बुधवार तड़के उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत होने पर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को मामले की सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जुगेंद्र की मौत पर पत्नी, बेटों समेत परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें