फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बरता की हदें पार: जेबकटी के शक में बेरहमी से पीटा, प्लास से कान खींचे; छोड़ने की गुहार लगाता रहा युवक

Thu, 10 Sep 2026 10:23 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

धर्मनगरी वृंदावन में बर्बरता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग जेबकटी के शव पर एक युवक को पकड़े हुए हैं। उसकी पिटाई कर रहे हैं। आरोप है कि प्लास से युवक के कान भी खींचे गए। 
विज्ञापन
युवक की पिटाई करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के हरिनिकुंज चौराहे के पास जेबकटी के शक में एक युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर बर्बरता की हदों को पार कर दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग युवक को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं तो हेलमेट पहना एक युवक थप्पड़ मारने के साथ प्लास से उसके कान खींचता नजर आया। युवक हाथ जोड़कर उसे छोड़ने की गुहार लगाता दिखाई देता है। 
विज्ञापन


">http://
विज्ञापन


घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। वायरल वीडियो के अनुसार हरिनिकुंज चौराहे के पास भीड़ ने युवक को पकड़ रखा था। कुछ लोग उसे इधर-उधर खींचते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान हेलमेट पहना व्यक्ति युवक पर पर्स गायब करने का आरोप लगाता है। युवक सफाई देते हुए कहता है कि उसे पर्स जमीन पर पड़ा मिला था। मारपीट के दौरान युवक पानी मांगता दिखाई देता है। हेलमेट पहना व्यक्ति पहले युवक को थप्पड़ मारता है और फिर प्लास से उसके कान खींचता है। युवक लगातार हाथ जोड़कर माफी मांगता और छोड़ने की गुहार लगाता रहता है। लेकिन लोग उसे पीटते रहे।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें