फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: झाड़ियों में बेहोश मिला था युवक, अस्पताल में इलाज के दाैरान तोड़ा दम; जहर देकर हत्या का आरोप

Sat, 18 Jul 2026 03:33 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के मांट क्षेत्र में झाड़ियों में बेहोश मिले युवक ने इलाज के दाैरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजन ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में राधारानी मंदिर के समीप सड़क किनारे अचेत अवस्था में झाड़ियों में मिले युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई ने आठ लोगों पर जबरन जहर पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना मांट में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना राया के गांव पीरी निवासी गोवर्धन उर्फ ललित पुत्र रामपाल सिंह शुक्रवार को राधारानी मंदिर के समीप सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा मिला था। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मृतक के भाई गिरधारी ने थाना मांट में दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव पीरी, थाना राया निवासी विनोद पुत्र रामवीर, पप्पू पुत्र कंचन, उदयवीर उर्फ कलुआ पुत्र प्रेमपाल, मंशो पुत्र प्रेमपाल, भूरा पुत्र विनोद, रनवीर पुत्र निरंजन, विजयपाल पुत्र पप्पू समेत आठ लोगों ने षड्यंत्र के तहत उसके भाई को जबरन जहर पिलाकर उसकी हत्या की। 
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी मांट अमरनाथ यादव ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें