फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चाकू के साथ गिरफ्तार युवक को पांच माह की जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। चाकू के साथ गिरफ्तार युवक को एसीजेएम (प्रथम) न्यायालय ने बृहस्पतिवार को 5 माह की जेल तथा 2 सौ रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने 7 मई 2025 को जमुनापार थाना क्षेत्र की लोहवन बगीची निवासी अभिषेक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया। गत दिवस कोर्ट में युवक ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। बृहस्पतिवार को कोर्ट ने उसे सजा सुनाई है।


वहीं दूसरी ओर चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार हुए युवक को सीजेएम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को 2 साल 4 माह की जेल तथा 2 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। एसपी क्राइम ने बताया कि हाईवे पुलिस ने 10 नवंबर 2020 को रिफाइनरी थाना क्षेत्र के गांव बरारी निवासी सतीश को सौंख रोड स्थित नरसी विहार से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश से पुलिस ने 31 अक्तूबर 2020 को चोरी हुई बाइक बरामद की थी। बाइक स्वामी उस्फार निवासी कन्हैया ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया। बृहस्पतिवार को कोर्ट ने अर्थदंड अदा न करने पर 15 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतने की सजा भी सुनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें