फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: ट्रेन के एसी कोच से उड़ाया महिला का बैग, जीआरपी ने दबोचा चोर...54 हजार की नकदी बरामद

Sun, 30 Jun 2024 10:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अहमदाबाद-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में सफर कर रही महिला का बैग चोर ने उड़ा लिया। शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। 
 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच से महिला का पर्स चुराने वाले आरोपी को जीआरपी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चुराया गया पर्स, नकदी और अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन


घटना 24 जून की है। महिला यात्री पति के साथ ट्रेन के एसी कोच में सफर कर रही थी। रात में महिला को नींद लग गई। सुबह महिला ने देखा तो उसका पर्स चोरी हो चुका था। पर्स में नकदी के अलावा कीमती सामान रखा था। जंक्शन पहुंचकर महिला ने मामले की शिकायत जीआरपी थाने में की। 

जंक्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। सीसीटीवी से सुराग मिलने के बाद जीआरपी टीम ने अवैरनी बलदेव निवासी आरोपी खुरकान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से जीआरपी टीम ने महिला का चोरी हुआ पर्स, 54 हजार की नकदी और अन्य कीमती सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कोटा से मथुरा घर आने के लिए ट्रेन में सवार हुआ था। ट्रेन के एसी कोच से निकलते समय महिला का पर्स देखकर उसकी नीयत डोल गई। महिला को सोते देख उसने पर्स चोरी कर लिया। थानाध्यक्ष संदीप तोमर ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें