फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दुकान गई युवती लापता, युवक पर ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैत क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के बाद परिजन ने एक युवक पर उस ले जाने का आरोप लगाया है। युवती के भाई ने युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवती के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी 19 वर्षीय बहन 9 फरवरी को दुकान से कुछ सामान लेने निकली थी। इसके बाद काफी समय तक घर नहीं लौटी। सभी जान पहचान वालों और रिश्तेदारों के यहां पता किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शुरुआत में परिजन ने इसे गुमशुदगी मानते हुए पुलिस को सूचना दी थी।
निजी छानबीन में परिजन को पता चला कि फर्रुखाबाद निवासी एक युवक, युवती को झांसा देकर अपने साथ ले गया है। आरोपी युवक वर्तमान में एटा के थाना मरथरा क्षेत्र के नगला पवल चौकी क्षेत्र में अपने फूफा के पास रहता है। परिजन का दावा है कि उसी ने युवती को बहला-फुसलाकर गायब किया है।
विज्ञापन

थाना जैंत पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सर्विलांस और अन्य माध्यमों से लोकेशन ट्रेस की जा रही है। जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें