फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सात मार्च को मथुरा आ सकते हैं सीएम योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सात मार्च को मथुरा आने की संभावना जताई जा रही है। वह यहां होने वाली उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड बैठक में शामिल हो सकते हैं। इस बैठक में ब्रज में कई अहम परियोजनाओं की सौगात मिलने की उम्मीद है। बैठक में संचालित योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, ब्रज क्षेत्र के सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यटन स्थलों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। सीएम योगी इसके अध्यक्ष हैं। बैठक में कई नई परियोजनाओं को मंजूरी मिलने और मौजूदा योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने पर विचार-विमर्श होगा। इनमें प्रमुख रूप से सड़कों का सुदृढ़ीकरण, पौराणिक स्थलों का सौंदर्यीकरण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं में वृद्धि और पर्यटन को बढ़ावा देने वाली योजनाएं शामिल हो सकती हैं। उनके आगमन की संभावनाओं को देखते हुए अधिकारी तैयारियों में जुुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें