फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मथुरा में नौकरी के बहाने आगरा की युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। आगरा की एक युवती को नौकरी का झांसा देकर मथुरा लाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। इस मामले में होटल मालिक, एक कर्मचारी और युवती को यहां लाने वाली महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली युवती ने कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया है कि दो सितंबर को उसकी परिचित जारा खान उसे मथुरा लाई थी। जारा ने उसे महोली मार्ग स्थित एसआर होटल में खाना बनाने की नौकरी दिलवाई थी। युवती को 15 हजार रुपये महीने पर काम पर रखा गया था। उसे बताया गया था कि यह नौकरी स्थायी है और उसे अच्छा वेतन मिलेगा।
युवती ने आरोप लगाया कि दो सितंबर की रात को गिरधारी गूजर नामक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। गिरधारी ने युवती को बताया कि जारा खान ने उसे देह व्यापार के लिए ही सौंपा है। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि गिरधारी ने उसे अन्य लोगों के सामने भी पेश किया। इस पूरे मामले में होटल मालिक जय प्रकाश की भी संलिप्तता बताई गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने युवती को मुक्त कराया
मंगलवार की सुबह युवती ने किसी तरह यूपी डायल-112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती को होटल से मुक्त कराया। सीओ आसना चाैधरी ने बताया कि पुलिस ने एसआर होटल मालिक जय प्रकाश, गिरधारीलाल गूजर और जारा खान के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में आरोपी गिरधारी गूजर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें