फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ससुराल में आई दामाद की मौत...बैठे-बैठे बिगड़ गई हालत, इस तरह गई जान; सास-ससुर पर गंभीर आरोप

Tue, 05 Aug 2025 09:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

ससुराल में पत्नी को लेने आए दामाद की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वो पत्नी को लेने के लिए आया था। मृतक के घरवालों ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा  के थाना राया क्षेत्र के गांव गजू स्थित ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालीजन पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मथुरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र के औरंगाबाद स्थित गणेश पुरम निवासी पन्ना लाल ने 18 फरवरी 2018 को अपने पुत्र चंद्रभान और ईश्वर सिंह का विवाह गांव गंजू निवासी सेवन सिंह की पुत्री संतोषी व गीता से किया था। विवाह के बाद से दोनों बहनों ने ससुराल में झगड़ा करना शुरू कर दिया। इस दौरान गीता के एक पुत्री हुई और वह फरवरी माह में मायके आ गयी। गत दिन ईश्वर अपनी पत्नी गीता को बुलाने के लिए ससुराल गंजू गया, जहां उसकी हालत खराब हो गयी। ससुरालीजन ईश्वर को लेकर लक्ष्मी नगर स्थित अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोप है ससुरालीजन शव को छोड़ कर भाग गए। पन्नालाल ने ससुर सेवन सिंह, सास गुलवीरी, साला श्रीकांत और उसकी पत्नी गीता के खिलाफ थाना राया में मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ महावन संजीव कुमार राय ने बताया कि मौत का कारण जानने के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें