फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: साधु वेशधारी युवक ने पांच वर्षीय मासूम को सड़क पर पटक-पटक कर मार डाला, दृश्य देख दहल गए लोग

Sat, 19 Aug 2023 08:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में साधु वेशधारी युवक ने पांच वर्षीय मासूम को सड़क पर पटक-पटक कर मार डाला। दृश्य देखकर लोग दहल गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम करके हंगामा काटा। 
विज्ञापन
Mathura: साधु वेशधारी युवक ने पांच वर्षीय मासूम को सड़क पर पटक-पटक कर मार डाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार की शाम साधु वेशधारी युवक ने पांच वर्षीय बालक की सड़क पर पटक-पटक कर हत्या कर दी। ग्रामीणों को जानकारी हुई तो भागगकर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को पकड़कर जमकर धुन दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाया और अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसडीएम समेत अलालधिकारी मौके पर पहुंचे।  

विज्ञापन


घटना शाम करीब पांच बजे गोवर्धन थाना क्षेत्र के राधाकुंड के गोपाल घाट की है। राधाकुंड के कुम्हार मोहल्ला निवासी हरपाल का पांच वर्षीय बेटा अंकित अपने घर से 500 मीटर दूर गोपाल कुंड के पास खड़ा था। इसी दौरान वहां साधु वेश धारी 60 वर्षीय ओमप्रकाश निवासी भिंड, मुरैना, मध्य प्रदेश पहुंचा। उसने बच्चे को गोदी में उठा लिया। 

यह भी पढ़ेंः- Mathura: साधु वेशधारी युवक ने पांच वर्षीय मासूम को सड़क पर पटक-पटक कर मार डाला, दृश्य देख दहल गए लोग

विज्ञापन
Trending Videos

इसके बाद उसे गले से लगाकर कुछ देर तक इधर-उधर घूमता रहा। अचानक उसे सड़क पर पटक दिया। इसके बाद उसने कई बार बच्चे को उठाया और फिर से सड़क पर पटका। इससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। दर्दनाक नजारा देख राहगीरों व स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने ओमप्रकाश को पकड़ लिया और जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर जिला अस्पताल भेजा। 

यह भी पढ़ेंः- स्टांप वेंडर की बाइक में डाला केमिकल: धुआं देख विक्रेता भागा...लाखों की नकदी भरा बैग लेकर टप्पेबाज हुआ फुर्र

इंस्पेक्टर ओमहरि बाजपेई ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उसके पिता की ओर से आरोपी ओमप्रकाश के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इस वारदात के पीछे का कोई कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। आरोपी मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल परीक्षण के बाद ही हो सकेगी।

यह भी पढ़ेंः- हैवान पिता: एक साल की बच्ची के साथ की क्रूरता, पीट-पीटकर तोड़े दोनों हाथ; मासूम ने तोड़ दिया दम
 
विज्ञापन

तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था अंकित

अंकित के पिता हरपाल ने बताया कि उनको तीन बच्चे हैं। अंकित सबसे छोटा था। वह किराए के मकान में रहते हैं। फल की ढकेल लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। शाम को अंकित खेलते हुए परिक्रमा मार्ग पर पहुंच गया था। इस हादसे के बाद पत्नी और दो अन्य बच्चे बदहवास हैं। आरोपी ने उनके बच्चे के साथ यह वारदात क्यों की, इसकी उनको जानकारी नहीं है। मामले में पुलिस को तहरीर दी है। बेटे के हत्यारोपी को सजा दिला कर ही दम लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें