फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर में हो रही थी सगाई की तैयारी, तभी पहुंची युवक की लाश; यमुना में डूबने से हुई इकलाैते बेटे की माैत

Thu, 14 May 2026 09:53 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यूपी के मथुरा जिले में दर्दनाक घटना हुई। जिस युवक की शाम को सगाई होने वाली थी, दोपहर में उसकी यमुना में डूबने से माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना बलदेव के गांव नगला बांस ततरोता में बृहस्पतिवार को एक परिवार में खुशियां मातम में बदल गईं। जिस युवक की घर में शाम को सगाई होनी थी, दोपहर में उसकी यमुना में डूबने से मौत हो गई। चार बहनों के इकलौते भाई की मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


गांव निवासी रविशंकर (19) गाय को यमुना में पानी पिलाने गया था। इस दौरान भीषण गर्मी के कारण वह दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए चला गया। शाम 4-5 बजे करीब वह जब दोस्त गोलू व ठुल्लडी के साथ नदी में नहा रहा था तभी गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में फंस गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह देखते ही देखते पानी में डूब गया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ राहत कार्य में जुटे। करीब दो घंटे की तलाश के बाद रविशंकर का शव घटनास्थल से लगभग 500 मीटर दूर नदी में मिला।

परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। रविशंकर की तीन बहनों की शादी हो चुकी है, एक बहन अविवाहित है। परिवार का सबसे छोटे व लाड़ले बेटा रविशंकर आज अपनी सगाई के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करने वाला था। मेहमानों के स्वागत से पहले घर में बेटे का शव पहुंचा तो हर आंख नम हो गई।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें