फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति ने दिया तलाक तो इसलिए बनी ससुर की दुल्हन, देवर ने भी लूटी आबरू; दर्द बयां करते रो पड़ी वो

Thu, 14 May 2026 11:42 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के मंटोला क्षेत्र में विवाहिता ने पति पर तीन तलाक बोलने और हलाला का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने ससुर और देवर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया, जबकि पति ने भी ससुराल पक्ष पर मारपीट और झूठे आरोप लगाने की बात कही है।
विज्ञापन
दुल्हन सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना मंटोला में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पत्नी ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि इसके बाद हलाला के नाम पर ससुर के सामने उसे परोस दिया गया।  ससुस ने उसके साथ गंदा काम किया इतना ही नहीं देवर ने भी उसकी आबरू लूटी। विवाहिता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

देहेज की मांग
विवाहिता ने बताया कि दहेज में 1 करोड़ रुपये और मर्सडीज कार की मांग पूरी नहीं हाेने पर पति ने 3 बार तलाक बोला। उधर, पति ने भी ससुराल पक्ष पर उधार रुपये नहीं देने पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल कराया है।

पांच साल पहले हुआ था निकाह
महिला ने बताया कि उसका निकाह 5 साल पहले मंटोला के जूता करोबारी से हुआ था। उनके दो बच्चे हुए। आरोप लगाया कि ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे हैं। 11 मई को पति ने दहेज से इन्कार पर तीन बार तलाक बोल दिया। 12 मई को पति ने कहा कि तुम्हें दोबारा साथ रहने के लिए हलाला कराना होगा। ससुर और देवर ने दुष्कर्म किया। विरोध पर पति और ससुरालियों ने पीटा। उसने 112 पर कॉल किया।
 
विज्ञापन

पति ने भी लगाए ये आरोप, वीडियो किया जारी 
उधर, आरोपी पति ने भी वीडियो जारी कर पत्नी और ससुरालियों पर आरोप लगाए हैं। कहा कि ससुर 5 लाख रुपये उधार मांग रहे थे। मना करने पर पत्नी से झूठे आरोप लगवाए। ससुर, साले समेत 25 लोगाें ने उसे, पिता और भाई को पीटा। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। वीडियो वायरल भी हो गया। मामले में थाना प्रभारी मंटोला ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति, ससुर, सास, देवर और ननद पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें