फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: खून से लथपथ लाश, शरीर पर जख्म...थाने से महज 500 मीटर दूर मिली युवक की लाश; परिजनों ने लगाया ये आरोप

Tue, 15 Apr 2025 09:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

18 वर्षीय युवक की लाश जमुनापार थाने से महज 500 मीटर दूर मिली। परिजनों ने जहां दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस दुर्घटना मान रही है। 
 
विज्ञापन
मथुरा। रोहित फाइल फोटो - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के जमुनापार थाने से 500 मीटर की दूरी पर रविवार की रात को एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस जहां इसे दुर्घटना बता रही है, वहीं परिजन स्थानीय कुछ युवकों पर साथ ले जाने और दुर्घटना के बाद घायल अवस्था में फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सुखदेवपुर निवासी संजय कुमार ने बताया कि उनका पुत्र रोहित कुमार (18) लक्ष्मीनगर रोड स्थित एक ढाबे पर काम करता था। वह रोजाना रात को 10.30 बजे ढाबे से घर आता था। रविवार को रोजाना की तरह वह घर पर खाना खाने के लिए ढाबे से निकला। तभी रास्ते में उसे तीन युवक मिले। वह उसे अपने साथ ले गए।

इसके बाद रोहित थाने के पास घायल अवस्था में मिला। इसकी जानकारी संजय के छोटे बेटे नैतिक को हुई तो वह मौके पर पहुंच गया। वह रोहित को लेकर अस्पताल पहुंचा, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। लोहवन रोड पर लगे बैरियर से बाइक टकराई और युवक घायल हो गया। बावजूद इसके पिता के आरोपों की जांच की जाएगी। अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें