फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी के एक महीने बाद युवक की संदिग्ध हालात में माैत, सड़क पर कीचड़ से सनी मिली लाश; परिवार में मचा कोहराम

Sun, 13 Jul 2025 10:35 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

शादी के एक महीने बाद ही युवक की संदिग्ध हालात में माैत से परिवार में कोहराम मच गया। युवक की लाश सड़क पर कीचड़ से सनी मिली। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र के गांव छौली के समीप मुख्य सड़क पर एक अज्ञात युवक का शव कीचड़ में लथपथ मिला। शव उल्टा पड़ा हुआ था। माैके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। फाॅरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। 
विज्ञापन


शव मिलने के काफी देर बाद युवक की शिनाख्त गांव अवैरनी निवासी विकास अग्रवाल (35) पुत्र रमेश अग्रवाल के रूप में हुई। माैत को लेकर पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

सीओ संजीव कुमार राय ने बताया युवक की शादी एक माह पहले ही हुई है। युवक गोवर्धन चौराहे पर होटल व्यवसाय का कार्य करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी जांच-पड़ताल जारी है। तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें