फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: युवक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या

विज्ञापन
लोकेंद्र सिंह का फ़ाइल फोटो - फोटो : लोकेंद्र सिंह का फ़ाइल फोटो
विज्ञापन
मथुरा। औरंगाबाद के सैनिक विहार कॉलोनी में सोमवार को एक युवक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही रिवाल्वर को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

बड़े भाई कनवेंद्र ने बताया है कि लोकेंद्र सिंह (40) अपनी पत्नी व बच्चों के साथ सैनिक विहार में रहते थे। तीन माह पहले ही उन्होंने निजी कंपनी से नौकरी छोड़ी थी। पत्नी निजी स्कूल में पढ़ाती हैं। दो बच्चे हैं। वह भी अपने मां के साथ पढ़ने जाते हैं। उन्होंने बताया है कि सोमवार को लोकेंद्र घर पर अकेले थे। इसी दौरान लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
गोली की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने घर जाकर देखा तो वह खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। लोगों ने उनकी पत्नी को फोन किया। आनन-फानन वह घर पर पहुंचीं। उन्होंने पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने आत्महत्या के कारण का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल से लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद हुई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें